


एन.आई.सी.टी. के श्री मुकेश हजेला को कार्यशाला में सूचना प्रोद्यौगिकी एवं सामाजिक विकास पर व्याख्यान देने के लिये आमंत्रित किया गया है । संयुक्त राष्ट्र की इकोनॉमिक एण्ड सोशियल कमीशन फॉर एशिया एण्ड पेसिफिक (यूएसईएससीएपी) द्वारा सूचना प्रोद्यौगिकी एवं ज्ञान अर्जन केंद्रों के माध्यम से विकास पर दो दिवसीय कार्यशाला का आयोजन बैंकॉक में संयुक्त राष्ट्र कॉन्फरेंस सेंटर में किया जा रहा है ।
इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य विकास के लिये सूचना प्रोद्यौगिकी केंद्रों को Knowledge Center के रुप में विकास किये जाने की संभावनाऐं, अनुभव, क्रियान्वयन की चुनौतियों आदि पर विचार-विमर्श कर आगे की रणनीति तैयार करना है । इस सम्मेलन में एशिया - पेसिफिक के कई देश आस्ट्रेलिया, जापान, चाईना, केनेडा, न्यूजीलैण्ड, श्रीलंका, भारत, वियतनाम, थायलैण्ड, मलेशिया, भूटान के अलावा यूनाईटेड नेशन्स इकोनामिक एण्ड सोशियल काउन्सिल ऑफ यूरोप के देश भी भाग ले रहे है ।
एन.आई.सी.टी. के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री मुके्श हजेला इस सम्मेलन में सूचना प्रोद्यौगिकी केंद्र से सामाजिक परिवर्तन एवं देश में सूचना प्रोद्यौगिकी केंद्रों की स्थापना, परिचालन की स्थिति, चुनौतीयाँ एवं मध्यप्रदेश में किये गये कार्यों की विस्तृत रुपरेखा एवं आगामी दो वर्षों की रणनीति एवं सुझाव प्रस्तुत करेंगे ।